दर्शनकारियों से सरकार की वार्ता शुरू, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने साझा की बातचीत की जानकारी,

प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को सौंपी लिखित मांगें, नड्डा ने धरना समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की।
नई दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ वार्ता का प्रस्ताव आया। इसके बाद सुबह 11:50 बजे से दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
नड्डा ने अपने बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहले मौखिक चर्चा की गई, जिसके बाद शाम लगभग चार बजे उन्हें एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों की बात सुनने और समाधान निकालने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।
उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे अपना धरना समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करें। सरकार की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आगामी दौर की वार्ता में क्या सहमति बनती है और आंदोलन को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाता है।



