पॉलीमर (Plastic) बैंक नोट बनाने की दिशा में बढ़े कदम, कागज़ के नोटों की जगह अधिक टिकाऊ और सुरक्षित मुद्रा पर विचार।,

भारत में भविष्य में प्लास्टिक यानी पॉलीमर बैंक नोटों का चलन शुरू हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सहयोगी कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने पॉलीमर बैंक नोटों के निर्माण के लिए आवश्यक विशेष सामग्री के घरेलू उत्पादन हेतु वैश्विक कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए हैं। इस कदम को भारत में प्लास्टिक नोटों की शुरुआत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
हालांकि, फिलहाल RBI की ओर से प्लास्टिक नोट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि पॉलीमर नोट पारंपरिक कागज़ के नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं, पानी और नमी से कम प्रभावित होते हैं तथा इन्हें नकली बनाना भी काफी कठिन होता है। यही कारण है कि दुनिया के कई देशों में पहले से ही पॉलीमर बैंक नोटों का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है।
यदि भारत में भी प्लास्टिक नोट लागू किए जाते हैं, तो इससे मुद्रा की सुरक्षा और गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ही की जाएगी। फिलहाल यह प्रक्रिया प्रारंभिक तैयारी के चरण में है और आने वाले समय में इस पर और स्पष्टता सामने आ सकती है।



